सहारनपुर, मई 1 -- देवबंद। सहारनपुर मंडल में शुक्रवार को गांव रणखंडी में गन्ना सर्वेक्षण का शुभारंभ हुआ। इस दौरान उप गन्ना आयुक्त सहित अधिकारियों ने किसानों को गन्ने की फसल में चोटी बेधक (टॉप बोरर) का प्रकोप के प्रति जागरुक किया। उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर मंडल ओपी सिंह ने गांव रनखंडी में गन्ना सर्वेक्षण का शुभारंभ करते हुए मण्डल के तीनों जनपदों के जिला गन्ना अधिकारियों व सभी ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों और चीनी मिलों के महाप्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि वें स्वयं तथा फील्ड स्टॉफ के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार करके किसानों को जागरूक करें। क्योंकि गन्ने की फसल को टॉप बोरर रोग से बचाना आवश्यक है जिससे गन्ने की फसल की पैदावार प्रभावित होने से बचाया जा सके। उन्होंने निर्देशित किया किया कि वह गांव गांव में गोष्ठी और किसान चौपाल आयोजित कर एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.