आगरा, जून 15 -- सहायक निदेशक (मृदा परीक्षण) ने बताया कि कृषि मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं प्रमुख सचिव (कृषि) से प्राप्त निर्देशों के कम में 17 जून को मृदा नमूने एकत्र करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। आरकेवीवाई के अन्तर्गत एनपीएसएचएफ योजना के अन्तर्गत आगरा मंडल में वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्राप्त लक्ष्य 17550 मृदा नमूनों को समयान्तर्गत एकत्रित कराते हुए मृदा परीक्षण कराया जाना है। जिसमें जनपद आगरा को 3900 मृदा नमूनें, मथुरा 6550, मैनपुरीं 3400, फिरोजाबाद 3700 मृदा नमूनों का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक ब्लॉक से कम से कम दो ग्राम पंचायत से मृदा नमूने एकत्र किए जाने है, इस विशेष अभियान को सफल बनाने हेतु मुख्यालय स्तर से वरिष्ठ अधिकारियों को जनपदवार नामित किया गया है। यह भी पढ़ें- खेत बचाओ अभियान में जुटा कृषि विज्ञान केंद्र साथ ही यह स...