फतेहपुर, फरवरी 9 -- फतेहपुर। डेढ़ सौ एकड़ में दर्जनो वैराइटी आलू और बैगन की खेती करने वाले तीन किसानों को राज्यपाल ने सम्मानित किया। राजभवन में आयोजित प्रदर्शनी में आधा सैकड़ा किसानों ने फल, फूल और शाकभाजी की नई नई किस्मों को जाना। विभाग ने विभिन्न फूलों की खेती को बढ़ावा और उनकी बिक्री के लिए जोर दिया गया। जिले के हसवा ब्लाक के औरेई रहने वाले किसान रोहित दुबे करीब डेढ़ सौ एकड़ में चिप्सोना, ख्याति, बहार जैसी किस्म के अलावा अनोखे आलू नीलकंठ, हालैंड, जामुनी सहित करीब एक दर्जन वैराइटी के आलू की खेती करते है। पूरे मंडल में सबसे अधिक आलू की खेती करने वाले किसान के अलावा तमाम किस्मों की फसल करने वाले 78 किसान राजभवन में आयोजित दो दिवसीय फल फूल और शाकभाजी प्रदर्शनी में शिरकत करने पहुंचे थे। जहां पर फसलों की प्रदर्शनी में जिले के तीन किसान चयनित ...