आजमगढ़, फरवरी 6 -- आजमगढ़,संवाददाता। मंडल में समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित विद्यालयों की मान्यता और शिक्षकों की नियुक्तियों मे गड़बड़ी होने का मामला प्रकाश में आने पर शासन के निर्देश पर सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक द्वारा तीन टीम गठित की गई। गठित की गई टीम द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। मंडल में कुल 153 अनुदानित विद्यालयों की जांच होनी है। प्रत्येक जिले में तीन-तीन सदस्यीय टीम गठित है। मंडल में समाज कल्याण विभाग की तरफ से 153 विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इनमें आजमगढ़ जनपद में 84, मऊ में 53 और बलिया में 16 विद्यालय है। समाज कल्याण विभाग के अनुदानित विद्यालयों में अनियमितताओं की शिकायतें लगातार मिल रही थी। जिस पर शासन के निर्देश पर मंडलायुक्त ने सहायक संयुक्त निदेशक बेसिक को इन विद्यालयों की जांच कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। मंडलायुक्त के निर...