मुरादाबाद, मार्च 17 -- उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से अंडर-16 क्रिकेट टीम के चयन के लिए प्रारंभिक ट्रायल का आयोजन हुआ। आयोजन डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन (डीएसए) द्वारा एमपीएस पब्लिक स्कूल के मैदान पर किया गया। ट्रायल में मुरादाबाद, अमरोहा और संभल के कुल 160 पंजीकृत खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पूर्व रणजी खिलाड़ी एवं डीएसए सचिव विजय गुप्ता ने बताया कि ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। प्रतिभागियों ने अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। चयन समिति में विजय गुप्ता, सतीश शर्मा और ज्वाइंट सेक्रेटरी बदरूद्दीन सिद्दीकी ने खिलाड़ियों की प्रतिभा का आकलन कर कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चिन्हित किया। ट्रायल के दौरान कम आयु के खिलाड़ियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.