आजमगढ़, अप्रैल 14 -- मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कटात चक कटात गांव में शनिवार की रात भाजपा के मंडल मत्री की हत्या के आरोपी घटना के दूसरे दिन भी पुलिस पकड़ से दूर रहे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है। सोमवार को संभावित स्थानों पर पुलिस ने छापेमारी की। हालांकि आरोपी हाथ नहीं लगे। मेंहनगर थाना क्षेत्र के कटात चक कटात गांव निवासी विजेंद्र राम भाजपा के मंडल मंत्री थे। उनका चचेरे भाई मोहन राव से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। चचेरा भाई मकान का निर्माण करा रहा था। वह विजेंद्र की जमीन से छत का बारजा निकाल रहा था। यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में BJP नेता की हत्या; जमीन विवाद में चचेरे भाई ने चाकू से गोदा, विजेंद्र मंडल मंत्री थे विजेंद्र ने इसका विरोध किया। पंचायत के बाद भी निर्माण हो गया। जिसे लेकर दोनों में तनाव था...