रांची, अप्रैल 6 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर सोमवार को बारेन्दा ओर सोनाहातू मंडल में स्थापना दिवस मनाया गया। बारेंदा मंडल के में दिलेश्वर कोईरी के नेतृत्व में मंडल के अध्यक्ष सुभाष चंद्र महतो, नेहरू महतो, प्रभु महतो, प्रह्लाद महतो, जय सिंह महतो, दिलीप महतो, विभीषण पुराण, आदि कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। सोनाहातू मंडल में प्रभारी प्रकाश कर्मकार ओर मंडल अध्यक्ष खगेश महतो के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर स्थापना दिवस मनाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.