मंडल प्रशिक्षण वर्ग में काशीपुर जिले को पहला स्थान
काशीपुर, अप्रैल 29 -- जसपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत आयोजित मंडल प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा जिला काशीपुर को पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने बताया कि बीते दिनों जिलेभर में प्रशिक्षण महाभियान के तहत मंडल प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए गए थे। इन वर्गों में बेहतर व्यवस्थाओं के चलते काशीपुर जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग में सहभागी रहे जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार जताया। साथ ही जिला संयोजक प्रशिक्षण मोहन बिष्ट,अमित सिंह, विनीत चौहान और रेखा तिवारी के योगदान की सराहना की। पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, नगराध्यक्ष राजकुमार, खड़क सिंह, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. सुदेश, महेश प्रजापति, सनी पधान और तीरथ सिंह ने इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.