मंडल प्रभारी बनाए गए मनोज और प्रमोद
मिर्जापुर, मई 19 -- कछवा। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की है। मनोज कुमार सिंह को चुनार मंडल प्रभारी और प्रमोद कुमार पांडेय को मिर्जापुर शहर उत्तरी के मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। ग्राम सभा जलालपुर में ग्राम प्रधान विजय नारायण सिंह के नेतृत्व में मण्डल प्रभारियों का सम्मान किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह ने की। कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने नव नियुक्त मंडल प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय शहर उत्तरी एवं मनोज कुमार सिंह चुनार मंडल प्रभारी का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान दोनों मण्डल प्रभारियों ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान सभासद अवनीश त्रिपाठी,भोनू सिंह ,मारकंडेय सिंह, दीपक उपाध्याय, राजेश जायसवाल, शिव प्रसाद द्विवेदी, रणवीर प्रताप सिंह,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.