आरा, अगस्त 7 -- आरा। अखिल भारतीय यादव महासभा की भोजपुर इकाई के तत्वावधान में शुक्रवार को शहीद अकली देवी नगर स्थित श्रीकृष्ण चेतना समिति सभागार में मंडल दिवस समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष यादव राम सकल सिंह भोजपुरिया ने की, जबकि संचालन वरीय उपाध्यक्ष सुरेश यादव ने किया। प्रो. विजय सिंह मुखिया ने कहा कि सात अगस्त 1990 पिछड़ा वर्ग के इतिहास का स्वर्णिम दिवस है, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री वी.पी. सिंह ने मण्डल आयोग की सिफारिशें लागू करने की घोषणा की थी। लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने वी.पी. सिंह, रामविलास पासवान, शरद यादव और पूर्व सांसद राम अवधेश सिंह के योगदान को ऐतिहासिक बताते हुए उन्हें सामाजिक न्याय का अग्रदूत कहा। भाजपा नेता डॉ. रघुबर चंद्रवंशी और सुरेंद्र आजाद ने भी अपने विचार रखे। समारोह में विभिन्न ...