मंडल डैम विस्थापितों के पुनर्वास के लिए समयबद्ध हो योजनाओं का क्रियान्वयन: डीसी
गढ़वा, मार्च 7 -- रंका, प्रतिनिधि। बहुचर्चित मंडल डैम के विस्थापितों के लिए किए जा रहे पुनर्वास योजनाओं की समीक्षा प्रखंड अंतर्गत विश्रामपुर पंचायत सचिवालय में शनिवार को किया गया। बैठक में विस्थापितों के पुनर्वास को लेकर किए जा रहे कार्यों की डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों से विभागवार जानकारी ली। मौके पर उन्हें बताया गया कि विस्थापितों के पुनर्वास को लेकर करीब 900 एकड़ जमीन वन विभाग से लिया गया है। उक्त भूखंड रंका प्रखंड के विश्रामपुर और रमकंडा प्रखंड के बलिगढ़ पंचायत में चिन्हित किया गया है। उक्त भूखंड में विस्थापितों को आवास, रास्ता, शिक्षा, पानी, आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, सामुदायिक भवन के अलावा अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। डीसी ने कहा कि विस्थापितों के पुनर्वास के लिए जिन योजनाओं की जरूरत होगी उसे शामिल किया जाएगा। मौके पर पीएचइडी की ओर से पान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.