सहारनपुर, अगस्त 8 -- सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को सबजूनियर बालक कुश्ती के मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में 17 खिलाड़ियों का चयन हुआ। कौशाम्बी में 21 से 23 अगस्त तक होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए फ्रीस्टाइल में अनुज कुमार, अक्षित हून, वंश कुमार, प्रिन्स, आरव, चौधरी अजीत सिंह, निखिल और काव्य शर्मा तथा ग्रीको रोमन में कुलदीप यादव, बादल, शिवा, शिवम कुमार, उमर, अब्दुल्ला आसिफ, आदित्य कुमार, प्रवीन कपिल और राजेश कुमार चुने गए। ट्रायल अंशकालिक कुश्ती प्रशिक्षक आदेश कुमार ने लिया। उधर, देहरादून में हुई सीबीएसई नॉर्थ जोन फर्स्ट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दिव्यांश ने कांस्य, सुखमन ने कांस्य और कीर्ति ने रजत पदक जीता। क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा ने खिलाड़ियों को बधाई दी। लाल धर्मेंद्र प्रताप, जनेन्दर, पुनीत कुमार...