चक्रधरपुर, जुलाई 1 -- चक्रधरपुर,संवाददाता। सेवानिवृत कर्मी डिजिटल फ्राड से बचें, किसी भी अधिकारी या बैंक से फोन पर पेंशन ओटीपी साझा करने के लिए फोन आए तो उसे बिल्कुल रिसिव न करें और न ओटीपी शेयर करें। यह बात आज महात्मा गांधी सभागार में आयोजित चक्रधरपुर रेल मंडल के 69 सेवानिवृत कर्मियों के विदाई समारोह में बतौर मुख्य अतिथि चक्रधरपुर के वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी डॉ. ऋषभ सिन्हा ने कहा। उन्होंने कहा कि आए दिन सेवानिवृत कर्मियों के साथ डिजिटल फ्राड हो रहा है । चक्रधरपुर मंडल में भी ऐसी घटनाएं सामने आई है। इसके लिए उन्होंने कर्मियों को सचेत रहने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- मंडल के 69 कर्मचारियों को दी गई विदाई यह भी पढ़ें- मंडल के 69 कर्मचारियों को दी गई सामरोह पूर्वक विदाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...