प्रयागराज, जुलाई 6 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रयागराज मेला प्राधिकरण सभागार में मंडल में लोक निर्माण विभाग के 3094 कार्यों के लिए 16015.13 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसमें प्रयागराज जिले के 1168 कार्यों के लिए 9668.27 करोड़ रुपये, प्रतापगढ़ के 1092 कार्यों के लिए 2053.36 करोड़ रुपये, फतेहपुर के 521 कार्यों के लिए 3378.37 करोड़ रुपये और कौशाम्बी के 313 कार्यों के लिए 915.13 करोड़ रुपये के बजट का अनुमोदन दिया है।सोमवार को प्रयागराज आए मुख्यमंत्री ने प्रेरणा स्थल पर तीन विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण करने के बाद मेला प्राधिकरण कार्यालय में बैठक की। सीएम ने अफसरों को निर्देश दिया कि सभी स्वीकृति परियोजनाओं का 15 अगस्त तक शिलान्यास कराएं। यह भी पढ़ें- 48 अरब 37 करोड़ से जिले में बनेंग...