आजमगढ़, मई 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सुविधाओं के विस्तार के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंडल में अब तक बिजली से वंचित मजरों का तेजी से विद्युतीकरण किया जा रहा है। बिजली विभाग की ओर से चयनित 329 मजरों में से 292 का विद्युतीकरण पूरा कर लिया गया है, जबकि शेष 37 मजरों में जून तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बिजली विभाग करीब 16.30 करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य करा रहा है। योजना के तहत नए बसे मजरों और घरों तक बिजली पहुंचाने के लिए खंभे, ट्रांसफार्मर और एबीसी केबिल लगाए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- ग्रामीणों का पैसा जमा, फिर भी अंधेरे में गांव अब तक 2404 नए उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन भी जारी किए जा चुके हैं। मुख्य अभियंता इंजीनियर रामबाबू ने बताया कि आबादी बढ़ने के साथ गांवों और शहरों के बाहरी इलाको...