बस्ती, मार्च 13 -- बस्ती, निज संवाददाता। जीआईसी के मैदान पर मंडल के तीनों जनपदों के 147 श्रमिकों की बेटियों का सामूहिक विवाह हुआ। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कन्या विवाह सहायता योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह में दुल्हन के खाते में 85 हजार रुपये की सहायता भेजी गई। बस्ती मंडल के तीनों जनपद बस्ती के 134, संतकबीरनगर के 12 और सिद्धार्थनगर के एक लाभार्थी की पुत्री का विवाह जीआईसी के मैदान पर हुआ। यह श्रमिक श्रम विभाग में पंजीकृत रहे। योजना के अनुसार विवाह के लिए एक लाख रुपये स्वीकृत हुआ। इसमें से 85 हजार रुपया दुल्हन के खाते में भेजा गया, जबकि आयोजन पर 15 हजार रुपये खर्च किया गया। दुल्हन के खाते में उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने भुगतान किया। शासन से मिले 200 के लक्ष्य के सापेक्ष कुल 147...