प्रयागराज, सितम्बर 25 -- मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के लिए रेलनीर के साथ अनुमोदित ब्रांडों की बिक्री की व्यवस्था की गई है। प्रयागराज छिवकी, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, अलीगढ़ और मानिकपुर में रेलनीर उपलब्ध कराया जा रहा है। रेलनीर की अनुपलब्धता पर अनुमोदित ब्रांडों का पानी बेचा जा सकता है। इसके अलावा मंडल के स्टेशनों पर कुल 80 वाटर वेंडिंग मशीनें लगाई गई हैं। इनमें प्रयागराज जंक्शन पर 10, कानपुर सेंट्रल पर नौ और अलीगढ़ जंक्शन पर पांच मशीनें हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...