झांसी, सितम्बर 20 -- झांसी, संवाददाता । स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत झांसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। ग्वालियर स्टेशन परिसर में वृक्षालय फाउंडेशन, ग्वालियर के कार्यकर्ताओं द्वारा सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म एवं ट्रैक की सफाई की गई। यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ स्टेशन एवं स्वच्छ रेल के संकल्प में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान में रेलवे कर्मचारियों एवं स्वच्छता सेनानियों ने भी सक्रिय सहभागिता की। इसी क्रम में बांदा, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, टीकमगढ़, महोबा एवं चित्रकूट धाम कर्वी सहित विभिन्न स्टेशनों पर भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। इन स्टेशनों के परिसर, सर्कुलेटिंग एरिया एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई की गई तथा यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को स्वच्छत...