चक्रधरपुर, मई 23 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। रेलवे के मान्यता प्राप्त दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के वर्ष 2026 का रेल प्रशासन के साथ प्रथम जोनल पीएनएम बैठक 21 और 22 मई को गार्डनरीच कोलकाता जीएम सभागार में संपन्न हो गया। जीएम अनिल कुमार जैन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक मुख्य कार्मिक अधिकारी महेंद्र प्रसाद सहित विभिन्न विभाग विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मेंस यूनियन के सदस्यों के साथ कर्मचारियों के कई मुद्दों पर गहन विमर्श किया गया।

बैठक के निर्णय बैठक में कई बिंदुओं पर रेल प्रशासन और यूनियन के बीच सहमति बनी। इसमें दक्षिण पूर्व रेलवे के सभी मंडल अस्पतालों में आईसीयू, वेंटिलेटर एवं डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। रेलवे अस्पतालों में नियमित एवं पूर्णकालिक डॉक्टरों की संख्या बढ़ाई जाने, टिकट चेकिंग स्टाफ के लिए हावड़ा मे...