मंडल के संस्थापक की जयंती पर बांटी मिठाई
मुरादाबाद, मई 11 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने मंडल के संस्थापक श्याम बिहारी मिश्रा की 88 वीं जयंती मनाई। बर्तन बाजार में सभा की गई। प्रांतीय उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि श्याम बिहारी मिश्रा वह पूरे भारत के व्यापारियों के नेता रहे। उनका पूरा जीवन व्यापारियों के हित में संघर्ष में व्यतीत हुआ। दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। अंत में श्याम बिहारी मिश्रा अमर रहें के जयघोष के साथ लड्डू बांटे। अजय अग्रवाल सहित हरीश भसीन, अंबरीष अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, संजय सहगल, प्रदीप रस्तोगी, शरद चतुर्वेदी, नवीन रस्तोगी, संजय रस्तोगी, संजय आहूजा, शेगपाल अग्रवाल, विमल अरोरा आदि रहे। यह भी पढ़ें- श्री बुद्धेश्वर उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.