सहारनपुर, अगस्त 28 -- सहारनपुर। सहारनपुर मंडल के नवाचार और स्टार्टअप क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के अम्बिका एमएसयू इनक्यूबेशन सेंटर को उत्तर प्रदेश सरकार की स्टार्ट इन यूपी नीति के तहत मान्यता मिल गई है। लखनऊ के लोक भवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेंटर को मान्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया। मान्यता मिलने के बाद सेंटर आगामी पांच वर्षों में 1.5 करोड़ रुपये तक के वित्तीय सहयोग के लिए पात्र हो गया है। इससे मंडल के विद्यार्थियों, नवाचारकर्ताओं और युवा उद्यमियों को स्टार्टअप शुरू करने में मदद मिलेगी। एमएसयू एकेडमिक फाउंडेशन की स्थापना जून 2025 में हुई थी और जुलाई 2025 में अभिनव पुंडीर को मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: उद्यमियों का सम्मान, इंक्यूबेटर्स-स...