मंडल के पर्यटन केंद्रों के लिए 148.11 करोड़ की धनराशि स्वीकृत
प्रयागराज, जुलाई 29 -- प्रयागराज। मंडल के सभी जिलों में कुल 148.11 करोड़ रुपये से धार्मिक पर्यटन केंद्रों का विकास किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इसके लिए धनराशि आवंटित कर दी है। यह काम उत्तर प्रदेश कॉरपोरेशन लिमिटेड और उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम की ओर से कराए जाएंगे। पर्यटन संबंधी स्वीकृत सभी कार्यों की मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने समीक्षा की। प्रयागराज की बात की जाए तो यहां पर 18 परियोजनाओं के लिए 44.50 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। वहीं प्रतापगढ़ की 12 परियोजनाओं के लिए 16.23 करोड़ रुपये, कौशाम्बी की सात परियोजनाओं के लिए 77.89 करोड़ रुपये और फतेहपुर की 10 परियोजनाओं के 9.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह ने बताया कि सभी कार्यों की स्वीकृति मिलने के बाद अब इन्हें पूरा कराने के लिए काम किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.