उन्नाव, मार्च 22 -- उन्नाव। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष अखिलेश अवस्थी के 3 वर्ष पूर्ण होने के बाद शीर्ष नेतृत्व ने पुन: जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर जोरदार स्वागत किया गया। लखनऊ से चलकर उन्नाव प्रथम आगमन पर संगठन के पदाधिकारियों व व्यापारियों के द्वारा नवाबगंज में जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए आगमन कराया गया। वहीं रास्ते में बशीरतगंज बाजार, दही चौकी में व्यापारियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान राम तनेजा, संजय राठी, विशाल सिंह, कमल गुप्ता, निम्मी अरोड़ा, अनिल गुप्ता, सुमित गुप्ता आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...