चक्रधरपुर, सितम्बर 9 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय ने चक्रधरपुर के स्टेशन मास्टर बी एच श्रीनिवास राव, झारसुगुड़ा के स्टेशन मास्टर अमरेश कुमार पाठक और राजगंगपुर के स्टेशन मास्टर मोनू कुमार सिन्हा को इंस्ट्रक्टर (यातायात) लेवल-6 पद के लिए चयन किया है। इन कर्मियों का जेडआरटी सीनी में क्लासरुम लेक्चरर के लिए 2 जुलाई 2026 को टीबीटी टेस्ट आयोजित किया गया था, जिसमें सक्षम पदाधिकारी दक्षिण पूर्व रेलवे के पीसीओएम ने इसकी स्वीकृति प्रदान की। इन स्टेशन मास्टरों कों इंस्ट्रक्टर के लिए चयन किया गया है। इन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपने संबधित विभागों से कार्यमुक्त किया जा जाएगा और प्रिंसिपल जेडआरटी सीनी के अधीन कार्यभार सौंपा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...