अलीगढ़, मार्च 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मंडल के चारों जिलों में लोक निर्माण विभाग 29 नए हेलीपैड का निर्माण कराएगा। इसको लेकर जमीन का चिन्हांकन व निर्माण कार्य शुरू कराया जा रहा है। जिला मुख्यालय, ब्लाक, तहसील मुख्यालय के पास हेलीपैड का निर्माण कराया जाएगा। शासकीय कार्यों व वीआईपी को लेकर हेलीपैड तैयार कराए जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के मुताबिक अलीगढ़ के अतरौली, खैर गभाना, इगलास, चंडौस, टप्पल, बिजौली, अकराबाद, धनीपुर, लोघा, गोंडा, गंगीरी में नवीन हेलीपैड के लिए भूमि का चिन्हांकन किया जा रहा है। इसके अलावा अलीगढ़ के कुछ ब्लाक व तहसील मुख्यालयों पर पहले से ही हेलीपैड बने हैं। एटा के अलीगंज, जलेसर, सकीट, जैथरा, अलीगंज, मारहरा, निधौलीकलां, जलेसर, अवागढ़ में हेलीपैड प्रस्तावित है। हाथरस के जनपद मुख्यालय, सासनी, सादाबाद, सिकंद्रराऊ, मुरस...