बहराइच, अगस्त 26 -- बहराइच,संवाददाता। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने 'माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद' कार्यक्रम का विस्तार मंडल के चारों जिलों बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर और गोंडा में कर दिया है।अब तक यह संवाद कार्यक्रम केवल मंडल मुख्यालय पर आयोजित होता था, जिससे दूर-दराज की महिलाओं को आने में परेशानी होती थी। विस्तार के बाद अब महिलाओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा। मंडलायुक्त ने सोमवार को छोड़कर प्रत्येक माह दो दिन, दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक विशेष रूप से महिलाओं की चिकित्सा, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, भूमि विवाद व अन्य समस्याओं की सुनवाई के लिए तिथि निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- मंडल के चारों जिलों में होगा मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद निर्धारित तिथि की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार भी ...