मंडल के चारों जिलों में होगा मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद
गोंडा, अगस्त 25 -- गोण्डा। मिशन शक्ति 5.0 के तहत मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद का विस्तार देवीपाटन मंडल के चारों जिलों में कर दिया है। इसे महिलाओं के लिए रक्षाबंधन का विशेष उपहार माना जा रहा है। जिलों में प्रत्येक माह सोमवार को छोड़कर दो दिन दोपहर 12 से दो बजे तक महिलाओं की चिकित्सा, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, भूमि विवाद सहित अन्य समस्याओं की सुनवाई होगी। जिलाधिकारियों को वरिष्ठ महिला अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे महिलाओं को मंडल मुख्यालय आने की जरूरत कम होगी और शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। आयुक्त ने चारों जिलाधिकारियों को जिले में वरिष्ठ महिला अधिकारी को इसके लिए नोडल अधिकारी नामित करने के भी निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.