धनबाद, फरवरी 15 -- बरोरा, प्रतिनिधि। बीसीसीएल के बरोरा क्षेत्रीय प्रबंधन ने शनिवार को अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंडल केंदुआडीह में कोयला चोरों द्वारा खोले गए दो अवैध मुहाने को डोजरिंग कर बंद करा दिया। इसके साथ ही अवैध खनन स्थल की ओर जाने वाले रास्ता को भी बंद करा दिया। कार्रवाई के दौरान विधि-व्यवस्था के लिए मौके पर दर्जनों की संख्या में सीआईएसएफ और बरोरा पुलिस के जवान मौजूद थे। इस कार्रवाई में क्षेत्रीय नोडल ऑफिसर उत्सव कुमार, एएमपी कोलियरी के नोडल ऑफिसर नवल किशोर महतो, बरोरा थाना से पुलिस अधिकारी मनोज कुमार, सीआईएसएफ पोस्ट कमांडर पीएन यादव अपने दल बल के साथ मौजूद थे। बता दें कि आज से पहले भी यहां कई बार अवैध खनन स्थल की मुहाना का भराई की गई है। लेकिन हर-बार कोयला चोर उक्त स्थल पर अवैध खनन के लिए दुबारा बंद मुहाना को खोलकर कोयला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.