प्रयागराज, मार्च 20 -- प्रयागराज। मंडल की 70 शराब की दुकानों की ई-लॉटरी शुक्रवार को होगी। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सभी जगह एनआईसी से ई-लॉटरी कराई जाएगी और पुलिस का पर्याप्त प्रबंध रहेगा। इस वित्तीय वर्ष में शराब की दुकानों का नवीनीकरण होना था। लेकिन कुछ दुकानों ने घाटे के कारण नवीनीकरण में रुचि नहीं दिखाई। जिसके बाद इनके लिए लॉटरी कराई गई। प्रयागराज में 40 दुकानों की लॉटरी होगी। जबकि फतेहपुर में 18, प्रतापगढ़ में आठ और कौशाम्बी में चार दुकानों की लॉटरी होगी। उपायुक्त आबकारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि सभी जगह जिलाधिकारियों के अनुमोदन पर ई लॉटरी की प्रक्रिया कराई जाएगी। तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। प्रयागराज में अभी भी 29 दुकानें ऐसी हैं, जिन्होंने पहले चरण की ई-लॉटरी के लिए आवेदन नहीं किया है। इनकी ई-लॉटरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.