बरेली, अगस्त 11 -- अमेठी में सोमवार को जूनियर बालिका स्टेट फुटबाल चैंपियनशिप में बरेली मंडल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुरादाबाद मंडल को 8-0 से शिकस्त दी। शुरुआती मिनटों में मुरादाबाद ने अच्छा खेल दिखाया, लेकिन 13वें मिनट में बरेली की मानवी ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद मानवी ने 43वें और 50वें मिनट में गोल कर हैट्रिक पूरी की। बरेली की कंध्या, वर्तिका और राधिका ने भी गोल किए। राधिका ने इंजरी टाइम में एक और गोल दागकर टीम की जीत 8-0 कर दी। मानवी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान टीम के कोच एवं मैनेजर अविनाश शर्मा मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Balia News: जीएमएएम इंका के 13 खिलाड़ी मंडल के लिए चयनित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...