सिमडेगा, जून 8 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि।भाजपा सेवई मंडल की बैठक रविवार को आयोजित हुई। बैठक में आगामी मंडल कार्यशाला की तैयारी, संगठन विस्तार एवं बूथ सशक्तिकरण को लेकर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला कार्यकारिणी सदस्य अवध किशोर लौगढिया ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मंडल कार्यशाला को सफल बनाने तथा संगठन की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान को गति देने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मंडल अध्यक्ष श्रवण गोवंशी, उपाध्यक्ष जयमंगल यादव, महामंत्री विकास गोप एवं कृष्णा मांझी, एससी मोर्चा अध्यक्ष दुबराज पाईक, कोषाध्यक्ष संजय कुमार यादव, युवा मोर्चा...