देवघर, मई 11 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना के सामने मंडल कारा परिसर अवस्थित एक सुरक्षाकर्मी के क्वार्टर से चोरी मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। घटना के बाबत पीड़ित सुरक्षाकर्मी रोशन कुमार की ओर से नगर थाना में अज्ञात के खिलाफ आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गयी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना पर नगर थाना प्रभारी दलबल के साथ मंडल कारा परिसर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने क्वार्टर का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। प्रारंभिक जांच में मामला सुनियोजित चोरी का प्रतीत होता बताया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। यह भी पढ़ें- रिटायर्ड वायुसेना कर्मी के घर से लाखों की चोरी मामले में प्राथमिकीचोरी का विवरण पीड़ित रोशन कुमार ने बताया कि 29 अप्रैल से छुट्टी पर गए थे और 9 मई...