मंडल कारा में 50 बंदियों का कंप्यूटर प्रशिक्षण संपन्न
भागलपुर, जुलाई 7 -- किशनगंज से अवधेश झा की रिपोर्ट राज्य स्कीम योजना के तहत मंडल कारा, किशनगंज में संसीमित योग्य सजावार एवं विचाराधीन बंदियों को दिनांक-22 जून से 06 जुलाई तक कुल 50 बंदियों को पन्द्रह दिवसीय कम्प्यूटर प्रशिक्षण एनआई ईएलआईटी पटना के माध्यम से प्रतिनियुक्त प्रशिक्षक सौरभ गुप्ता के द्वारा कराया गया। उक्त कम्प्यूटर प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बंदी कारा मुक्ति के पश्चात स्वरोजगार प्राप्त कर सके। मंडल कारा, किशनगंज आगे भी बंदियों के सर्वागिन विकास और पुनर्वास के लिए इस तरह का प्रशिक्षण और कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.