मंडल कारा में 48 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू
देवघर, अगस्त 28 -- देवघर प्रतिनिधि मंडल कारा देवघर में गुरुवार से 48 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन विधि-विधान के साथ शुरू हो गया। कारा परिसर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान को लेकर बंदियों और कारा कर्मियों में उत्साह का माहौल है। संकीर्तन लगातार 48 घंटे तक चलेगा। इसके तहत 24 घंटे बंदी वार्ड स्थित शिवलिंग के समीप तथा अगले 24 घंटे कारा परिसर के बाहर स्थित मंदिर में हरिनाम संकीर्तन किया जाएगा। कारा प्रशासन के अनुसार यह आयोजन वर्षों से चली आ रही परंपरा का हिस्सा है, जिसका नियमित रूप से निर्वहन किया जाता रहा है। कारा पाल प्रमोद कुमार ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत निर्धारित विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ की गई है। अखंड हरिनाम संकीर्तन के दौरान भगवान के नाम का जाप और भजन-कीर्तन लगातार चलता रहेगा। इसका उद्देश्य कारा परिसर में आध्यात्मिक एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.