चाईबासा, मार्च 15 -- चाईबासा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में स्थानीय मंडल कारा में जेल अदालत और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जेल अदालत के लिए गठित न्यायिक दंडाधिकारी पूजा पांडेय की पीठ ने प्रस्तुत मामलों की समीक्षा की। इस दौरान बंदियों के बीच स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से चिकित्सा जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। मौके पर बंदियों को विधिक जानकारी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर जेल अधीक्षक सुनील कुमार एवं संबंधित न्यायालय के कर्मचारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...