चाईबासा, जून 22 -- चाईबासा। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मौहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के तत्वावधान में स्थानीय मंडल कारा में जेल अदालत और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जेल अदालत के लिए गठित न्यायिक दंडाधिकारी मंजित साहू की पीठ ने प्रस्तुत मामलों की समीक्षा की और दो मामलों का निष्पादन किया। इस दौरान पुरुष और महिला बंदियों के बीच स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से चिकित्सा जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। मौके पर जेल अधीक्षक सुनील कुमार एवं संबंधित न्यायालय के कर्मचारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- मंडल कारा कोडरमा में विधिक जागरुकता शिविर एवं जेल अदालत का आयोजन यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर, जेल अदालत, व...