जहानाबाद, फरवरी 25 -- अलग वार्ड व इफ्तार व सेहरी की व्यवस्था सुनिश्चित काको, निज संवाददाता। पवित्र माह-ए-रमज़ान के मद्देनज़र मंडल कारा प्रशासन ने रोज़ा रखने वाले क़ैदियों के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। जेल प्रशासन ने न सिर्फ़ उनके खान-पान और सेहरी-इफ्तार की व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया है, बल्कि धार्मिक भावनाओं के सम्मान को ध्यान में रखते हुए अलग वार्ड और अलग रसोई की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जेल अधीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि रोज़ेदार क़ैदियों को एक पृथक वार्ड में रखा गया है, ताकि उन्हें इबादत और रोज़ा संबंधी दिनचर्या में किसी प्रकार की असुविधा न हो। भोजन बनाने के लिए अलग चूल्हे की व्यवस्था की गई है, जिससे साफ-सफाई और समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने जानकारी दी कि सेहरी और इफ्तार के लिए आवश्यक खाद्य सा...