जहानाबाद, अगस्त 28 -- 350 से अधिक बंदियों की बहनें पहुंचीं जेल, मिठाई खिलाकर गले मिलीं, भावुक हुआ माहौल काको, निज संवाददाता। रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को जहानाबाद मंडल कारा में भाई-बहन के प्रेम और स्नेह की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। कारा अधीक्षक अजीत कुमार की पहल पर जेल में बंद 350 से अधिक बंदियों को उनकी बहनों से राखी बंधवाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। यह भी पढ़ें- Chapra News: छपरा मंडल कारा में 300 बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, लंबी उम्र की कामनारक्षाबंधन का महोत्सव बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, मिठाई खिलाई और गले मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं। लंबे समय बाद भाइयों से मिलकर कई बहनें भावुक हो गईं। वहीं, बंदियों की आंखों में भी बहनों से मिलने की खुशी साफ नजर आई। बहनों ने अपने भाइयों के सुखद भविष्य और जल्द घर ल...