मंडल कारा में ब्रह्माकुमारीज़ का आध्यात्मिक शिविर, अंदर का बदलाव ही सच्ची आजादी
लखीसराय, अगस्त 3 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। मंडल कारा में बंदियों को मानसिक तनाव से मुक्त करने और उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा एक दिवसीय विशेष आध्यात्मिक एवं राजयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से बंदियों को आत्मज्ञान, मन की शांति और विचारों की पवित्रता के जरिए समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था की रीता बहन ने बंदियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप कैदी नहीं एक शांत, शुद्ध और पवित्र आत्मा हैं। बाहर का कारावास अस्थायी है असली आजादी मन के विकारों से मुक्ति और विचारों के परिवर्तन से मिलती है। उन्होंने कहा कि अतीत में हुई गलतियों को बदला नहीं जा सकता लेकिन सकारात्मक सोच के बल पर भविष्य को संवारा जा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.