दरभंगा, जून 19 -- शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। मंडल कारा दरभंगा में डेयरी, मत्स्य एवं पशुपालन विभाग की ओर से गोपालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसमें 40 पुरुष बंदियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ कारा प्रभारी उपाधीक्षक अमित कुमार झा, पशु चिकित्सा पदाधिकारी साकेत मिश्रा, आलोक कुमार, कारा चिकित्सा पदाधिकारी सरोज कुमार सुमन व अन्य पदाधिकारियों ने किया। उपाधीक्षक ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि बंदियों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। साथ ही मंडल कारा से निकलने के बाद प्रशिक्षण का लाभ उठाकर अपने जीवन-यापन का निर्वहन कर सकें। यह भी पढ़ें- डेयरी एवं पशु प्रबंधन से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...