चाईबासा, जून 25 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंडल कारा चाईबासा का बुधवार को बोर्ड ऑफ विजिटर द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार मौहम्मद शाकिर ने किया। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेनू सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कारा परिसर का विस्तृत निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण दल में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, प्रशिक्षु आईएएस ईरा जोरवाल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- मंडल कारा का जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया ...