मंडल कारा में तीन दिवसीय गोपालन प्रशिक्षण का समापन
औरंगाबाद, अप्रैल 10 -- औरंगाबाद मंडल कारा परिसर में तीन दिवसीय गोपालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। मंडल कारा अधीक्षक डॉ. दीपक के अनुरोध पर पशुपालन विभाग की इकाई ने 95 बंदियों की सहभागिता में यह प्रशिक्षण आयोजित किया, जिसका उद्देश्य सजा पूरी कर लौटने वाले लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना है। उद्घाटन के दौरान जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. श्याम किशोर ने बंदियों के पुनर्वास में पशुपालन की भूमिका पर प्रकाश डाला और सरकारी अनुदान की उपलब्धता व उपयोगिता की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जेल से रिहाई के बाद कैदियों के प्रति समाज में विश्वास कम हो जाता है और रोजगार मिलना कठिन हो जाता है, ऐसे में पशुपालन उनके लिए आजीविका का बेहतर विकल्प बन सकता है। विभाग द्वारा दिए जाने वाले अनुदान के सहारे वे दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में रोजगार शुरू कर आत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.