भभुआ, अप्रैल 17 -- वार्ड, सेल, किचन, शौचालय, स्नानागार, पिछले हिस्से की अफसरों ने की जांच अफसरों द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान में नहीं मिल सकी आपत्तिजनक चीजें (पेज तीन) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार की अहले सुबह भभुआ मंडल कारा में औचक जांच एवं सघन तलाशी अभियान चलाया गया। यह अभियान प्रात: 5:00 बजे से 06:00 बजे के बीच जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिकेत अमर, मोहनियां डीएसपी प्रदीप कुमार, नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सहित 24 अवर निरीक्षक एवं लगभग 125 पुलिस बल की सक्रिय भागीदारी रही। यह भी पढ़ें- मंडल कारा में डीएम समेत अन्य अधिकारियों ने की तीन घंटे तक औचक जांच मण्डल कारा के 12 वार्डों में रहन...