धनबाद, मार्च 16 -- झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से रविवार को मंडल कारा में जेल अदालत सह स्वास्थ्य जांच व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जेल अदालत में न्यायिक दंडाधिकारी ऋषि कुमार के समक्ष पांच मुकदमों को रखा गया। जिला अदालत में एक भी बंदी रिहा नहीं हो पाए। शिविर में बंदियों की स्वास्थ्य जांच की गई। औषधि रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव सिंह के नेतृत्व में सर्जन डॉ जितेंद्र चौधरी, नेत्र रोड विशेषज्ञ डॉ मनोज कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अंजना कुमारी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ हरेंद्र कुमार, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ संजय कुमार, सदर अस्पताल के सहायक रामप्रवेश मंडल की टीम ने 117 बंदियों की स्वास्थ्य जांच कर दवा दी। इस दौरान न्यायिक पदाधिकारी ऋषि कुमार और अवर न्यायाधीश मयंक तुषार टोपनो ने बंदियों के बीच विभिन्न कानून की जानकारी दी।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.