जामताड़ा, सितम्बर 25 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। गुरूवार को मंडल कारा, जामताड़ा में आवश्यक मरम्मती एवं जीर्णोद्धार के उपरांत महिला वार्ड का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण, डीसी आलोक कुमार, एसपी शम्भू कुमार सिंह, कारा अधीक्षक सह अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, सचिव डीएलएसए पवन कुमार ने फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया गया। महिला वार्ड के जीर्णोद्धार हो जाने से अब कारा में संसीमित महिला बंदियों को आवासन संबंधी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं इस क्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, डीसी एवं एसपी ने कारा में संसीमित बंदियों के साथ संवाद कर बंदियों के आवासन, भोजन, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर जानकारी ली। इस क्रम में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कारा म...