सीतामढ़ी, मार्च 11 -- शिवहर। मंडल कारा में बंदी दरबार का आयोजन मंगलवार को डीएम प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान डीएम ने बंदियों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। इसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर त्वरित और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस क्रम में डीएम ने जेल परिसर का निरीक्षण कर जेल परिसर के भीतर स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वर्तमान व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने सुरक्षा मानकों को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया। साथ ही उन्होंने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि सुधार कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। बुनियादी सुविधाएओं की ली जानकारी : निरीक्षण के दौरान डीएम द्वारा बंदियों के भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सेवाओं और विधिक स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.