बांका, अप्रैल 16 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। मंडल कारा बांका में बुधवार को जेल अधीक्षक आशीष कुमार की अध्यक्षता में विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि, यह शिविर प्रत्येक माह के 15 तारीख़ को आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य जेल में बंद कैदियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराना है। वहीं शिविर के दौरान विभिन्न रोगों से ग्रसित कैदियों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। आयोजित शिविर में कैदियों की मानसिक स्वास्थ्य स्थिति, नाक-कान-गला (ईएनटी) से जुड़ी समस्याएं, सामान्य बीमारियां, दंत रोग और आंखों से संबंधित परेशानियों की विस्तृत जांच की गई। साथ ही चिकित्सकों की टीम ने कैदियों को न केवल दवाएं उपलब्ध कराईं, बल्कि उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी जागरूक किया। यह भी पढ़ें- आज सदर अस्पताल...