मंडल कारा बांका में मुलाकाती हेल्पडेस्क का किया उद्घाटन
बांका, मई 26 -- बांका, निज संवाददाता। मंगलवार को मंडल कारा बांका में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मुलाकाती हेल्पडेस्क का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सत्यभूषण आर्य द्वारा किया गया। इस दौरान जेल परिसर पहुंचने पर कैदियों की भजन मंडली ने स्वागत गान प्रस्तुत कर प्रधान जिला जज एवं अन्य न्यायिक पदाधिकारियों का अभिनंदन किया।
जेल निरीक्षण इसके उपरांत प्रधान जिला जज द्वारा मंडल कारा के पुरुष एवं महिला वार्ड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल में उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए जेल प्रशासन की सराहना की। साथ ही जेल अधीक्षक आशीष रंजन को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा बंदियों के लिए बेहतर वातावरण बनाए रखने का निर्देश दिया। प्रधान जिला जज ने जेल स्थित स्वास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.