मंडल कारा बांका में मना ईद, मुस्लिम बंदियों ने अता किया नमाज
बांका, मार्च 22 -- बांका। एक संवाददाता मुस्लिम धर्म का पावण त्योहार ईद उल फितर जिले भर में अमन-चैन के साथ मनाया गया. इस कड़ी में मंडल कारा बांका में भी ईद धूमधाम के साथ मनाया गया। मौलाना समसेर व अहमद रजा ने मुस्लिम बंदियों को ईद उल फितर का नमाज अता कराया। उन्होंने जिले व देश में अमन व शांति के लिए अल्लाह से दुआ मांगी। साथ ही बंदियों को नेकी की राह पर चलने की गुजारिश की। उन्होंने कहा कि नेकी की राह पर चलकर ही अल्लाह को खुश किया जा सकता है। उन्होंने समाज के चाहे दूसरे धर्म के भी व्यक्ति हों, उनके साथ हमें मानवता के साथ पेश आने की सीख दी। कहा कि अल्लाह सभी के बरकत की चाह रखता है। इस मौके पर जेल अधीक्षक आशीष रंजन, जेल उपाधीक्षक सुशील कुमार गुप्ता सहित अन्य कारा कर्मी मौजूद थे. ईद को लेकर जेल में मुस्लिम बंदियों के लिए विशेष तैयारी की गयी थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.