बांका, अप्रैल 2 -- बांका, एक संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की सचिव सपना रानी ने बुधवार को मंडल कारा बांका का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारा के सभी बंदी कक्षों, कारा अस्पताल तथा पाकशाला का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कारा परिसर की साफ-सफाई और वहां की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया तथा समुचित व्यवस्था को लेकर संतोष भी व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कारा में बंद कैदियों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। डालसा सचिव ने बंदियों से कारा में मिलने वाली सुविधाओं और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी बंदियों को समय पर विधिक सहायता उपलब्ध कराना जरूरी है, ताकि उन्हें न्याय प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। इसके साथ ही उन्होंने बंदियों को स...